NEWS

राजकीय सम्मान के साथ दी गई निवर्तमान राज्यपाल हरिचंदन को विदाई।

राज्यपाल ने छत्तीसगढ़वासियों को सरल-सहज बताया। उन्होंने जय जोहार कहकर छत्तीसगढ़ से विदा ली।

 

रायपुर (ट्रैक सिटी) निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को आज स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर के स्टेट हैंगर में राज्य शासन की ओर से उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। वे आज भुवनेश्वर (ओड़िशा) के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने निवर्तमान राज्यपाल श्री हरिचंदन के स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए उनका एक संवैधानिक मुखिया के नाते उनका सहयोग हमेशा मिलता रहा है।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button