Korba

घर से ड्यूटी के लिये निकले युवक की सड़क हादसे में मौत।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के वार्ड क्रमांक 33 रामपुर बस्ती सिंचाई कॉलोनी में रहने वाला एक युवक की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई है पुलिस मामले में मर्ग कम कर विवेचना आरंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार सिंचाई कॉलोनी रामपुर में नारायण प्रसाद जायसवाल का परिवार निवास करता है आज सुबह उसका 26 वर्षी पुत्र तरुण जायसवाल रोज की तरह काम करने के लिए मानिकपुर गया था। सुबह लगभग 10:30 बजे मानिकपुर के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, दुर्घटना में तरुण गंभीर रूप से घायल हो गया।

उपचार के लिए तरुण को जिला चिकित्सालय लाया जा रहा था, रास्ते में ही तरुण ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button