NEWS

गंभीर रूप से झुलसे युवक का उपचार जारी

 

कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में गंभीर रूप से झुलसे हुए एक युवक को उपचार हेतु भर्ती कराया गया हैं। जानकारी मिली हैं की यह युवक एसईसीएल के पंप हाउस कॉलोनी में निवासरत हैं। इस घटना के संबंध में अब तक किसी भी प्रकार की कोइ भी पुस्ट जानकारी नहीं मिली हैं, किंतु यह बताया गया हैं की उसकी बहन के एकाएक लापता हो जाने से वह काफी दुखी था। बताया तो यह भी गया हैं की उसने अग्नि आलिंगन करने का यह कठोर निर्णय स्वयं लिया हैं। इस घटित दुखद घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही हैं। बताया जा रहा हैं की उसकी गंभीर हालत देख उसे सघन चिकित्सा हेतु बिलासपुर रेफर किया गया हैं।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button