कोरबा (ट्रैक सिटी) डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व संयंत्र के प्रशानिक भवन के प्रांगण में जनसेवा और जनभागीदारी हेतु 151 आशीर्वाद के दिये जलाकर एवं सेवा संकल्प लेते हुए सेवा संकल्प अभियान 2026 मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अभियंता (उत्पा.), संजीव कंसल की अध्यक्षता, सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. बी. बोडे़, सेवानिवृत्त कार्यपालक निदेशक (उत्पा.) सी.पी. पांडे, प्राचार्या शासकीय महाविद्यालय भैसमा साधना खरे, कोरबा के विभिन्न संस्थाये रोटरी क्लब, लांयस क्लब के पूर्व अध्यक्ष जे.सी. विक्रम अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं अति. मुख्य अभियंताओ सुनील सरना, राजेश्वरी रावत, एल.एन. सूर्यवंशी, जी.पी. भगत, एवं वरि. मुख्य रसायनज्ञ मालती जोशी के विशिष्ठ आतिथ्य में किया गया।
इस अवसर पर संजीव कंसल ने अपने उद्बोधन में कहा कि “सेवा से संकल्प, संकल्प से राष्ट्र निर्माण” इस कार्यक्रम की मूल भावना है उन्होने बताया की आज 17 सितंबर 2026 का दिन हम सभी के लिए विशेष है। आज से “सेवा संकल्प अभियान 2026” की शुरुआत हो रही है, जो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। यह अभियान सेवा, जनभागीदारी और समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाने की भावना से जुड़ा है। आज आयोजित होने वाला “आशीर्वाद का दीया” भी जनभागीदारी और सेवा-भावना का एक प्रतीक है। दीपक केवल प्रकाश नहीं देता, बल्कि हमें यह संदेश भी देता है कि एक छोटा-सा प्रयास भी अंधकार को दूर करने में योगदान दे सकता है। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथियों ने भी जन सेवा से जुडे़ अनुभव साझा किये।
इस कार्यक्रम का संचालन सहायक अभियंता हेमलता गुरूपंच द्वारा किया गया, आभार प्रदर्शन अति. मुख्य अभियंता (ओएण्डएम) सुनील सरना द्वारा किया गया। इस अवसर पर संयंत्र के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अधीक्षण अभियंता(मुख्यालय) अमित फुटाने, एवं विभागीय कर्मचारी सुहिर्द कुमार डेविड, आंनद सर्वे, महिपाल कैवर्त, राजकुमार केवट का सहयोग रहा।

