कोरबा

11 वीं में रिक्त सीटों में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु 23 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर कोरबा में बालक/बालिका कक्षा 11 वीं गणित व जीवविज्ञान संकाय में 01 सीट (सामान्य बालक) रिक्त है। इस रिक्त सीट पर प्रवेश लेने हेतु कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। प्रयास आवासीय विद्यालय बालक/कन्या डिंगापुर में चयन हेतु प्रदेश के संपूर्ण अनुसूचित क्षेत्र में स्थित शासकीय/अशासकीय शालाओं से कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी होना चाहिये। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर है। प्राप्त आवेदन के पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन 24 सितंबर को किया जायेगा। मेरिट/चयन सूची 25 सितंबर को जारी की जायेगी। प्रवेश परीक्षा आयोजन की सूचना पृथक से दी जायेगी।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक को निर्धारित प्रारूप में आवेदन 23 सितंबर 2026 शाम 05 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कलेक्टर कार्यालय कोरबा के कक्ष क्रमांक 12 में पंजीकृत डाक से माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर जमा करना होगा। आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा से प्राप्त किया जा सकता है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा से संपर्क किया जा सकता है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button