कोरबा

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

 

कोरबा (ट्रैक सिटी) नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), कोरबा को राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं कार्यान्वयन तथा हिंदी के प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मानित किया गया है।

नराकास, कोरबा के अध्यक्ष एवं एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक किशोर चंद्र पात्र के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में समिति से संबद्ध विभिन्न कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। समिति द्वारा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं राजभाषा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाता है।

यह प्रतिष्ठित सम्मान 15 सितंबर 2026 को नवी मुंबई में आयोजित अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के अवसर पर श्रीमती अंशुली आर्य, सचिव, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया।
नराकास, कोरबा की ओर से यह सम्मान श्री विजय कुमार गर्ग, महाप्रबंधक (रसायन), एनटीपीसी कोरबा ने प्राप्त किया।

यह सम्मान नराकास, कोरबा से संबद्ध विभिन्न कार्यालयों के सामूहिक प्रयासों एवं सक्रिय सहभागिता का परिणाम है। यह उपलब्धि राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन एवं प्रगतिशील प्रयोग के प्रति कार्यालयों की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा भविष्य में हिंदी के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रयोग को और अधिक प्रोत्साहित करेगी।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button