NEWS

25 मई से नौतपा प्रारंभ, उमस भरी गर्मी से लोगो की बढ़ेगी परेशानी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

(ट्रैक सिटी)/ मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच एक बार फिर तापमान में इजाफा दर्ज किया गया है। वातावरण में नमी बरकरार है। वातावरण में नमी की वजह से उमस भरी गर्मी लोगों बेहाल कर रही है और लोगों को पसीना छुड़ा रही है। 25 मई से नौपता प्रारंभ हो रहा है। इस बार तेज धूप नहीं, बल्कि उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल करने वाली है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

बताया जाता है कि जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तब नौतपा प्रारंभ होती है। सूर्य के मृगशिरा नक्षत्र में आने से समाप्त होती है। नौतपा नौ दिनों की होती है। जब धरती पर तापमान सबसे अधिक होता है। इस बार नौपता 25 मई से प्रारंभ होगी और दो जून को समाप्त होगा। ज्येष्ठ माह के इस नौ दिनों में सबसे अधिक गर्मी पड़ती है। गुरुवार सुबह से बदली छाई रही। लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए पंखा, कूलर और एसी की ठंडी हवाओं का सहारा लिया। लोगों का पसीना छूट रहा है। इससे लोग बेहाल हो रहे हैं। हालांकि उमस बढ़ने के बाद की से मटके और शीतल पेय पदार्थों मांग बढ़ गई है। मौसम विभाग ने वाले दिनों में मौसम में बदलाव आने वाले का अनुमान लगाया है। इससे कई इलाके में हल्की बारिश के साथ ही तेज धूप से राहत मिलने की बात कही गई है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है।

18 जून तक आ सकता है मानूसन

मौसम विभाग की मानें तो इस बार मानसून 18 जून तक प्रदेश में दस्तक दे सकती है। वर्तमान में हो रहे मौसम में बदलाव, हल्की हवा के साथ बारिश प्री मानसून का एक रुप है। इससे किसानों में भी इस बार खासा उत्साह है। किसानों को उम्मीद है कि मानसून समय पर आएगी और खेती किसानी काम भी समय पर शुरू होगा, इससे बेहतर हुए फसल की उम्मीद लगाए हैं। कुछ किसानों ने इसकी तैयारी शुरू भी कर दी है और समितियों से खाद, बीज सहित अन्य जरूरीय सामाग्रियां एकत्र करने में जुटी हुई है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button