Korba

अतिशेष शिक्षकों का काउंसिलिंग दो और तीन जून को।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में होगी काउंसिलिंग।

*एक जून को होने वाली काउंसिलिंग अब तीन जून को होगी*

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले में शासन के निर्देशानुसार विद्यालयो का युक्तियुकरण के तहत समायोजन किया गया है। आज राजीव गांधी आडिटोरियम ट्रांसपोर्ट नगर में प्राथमिक शाला के अतिशेष शिक्षकों (प्रधान पाठक/सहायक शिक्षक) की कांउसलिंग की गई। कलेक्टर अजीत वसंत, शिक्षा सम्भाग बिलासपुर के सयुंक्त संचालक आर पी आदित्य सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में शासन के दिशा निर्देशानुसार पारदर्शिता के साथ काउंसिलिंग की प्रक्रिया अपनाई गई। बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षको द्वारा निर्धारित सूची के आधार पर अपने पसन्द के विद्यालयों का चयन किया गया। वरिष्ठता के आधार पर प्रधानपाठकों और महिला शिक्षकों को काउंसिलिंग में प्राथमिकता दी गई। एक जून को आयोजित की जाने वाली काउंसिलिंग की प्रक्रिया स्थगित कर तीन जून को निर्धारित की गई है। समय और स्थान में परिवर्तन किया गया है। तीन जून को माध्यमिक शाला के अतिशेष शिक्षकों (प्रधान पाठक/ शिक्षक) की कांउसलिंग की प्रक्रिया कलेक्ट्रेट नवीन सभाकक्ष में अपरान्ह 3 बजे से किया जाएगा।

दो जून को हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी विद्यालय के अतिशेष शिक्षक ( प्राचार्य/व्याख्याता) की कांउसलिंग की प्रक्रिया कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे से की जाएगी।

अतिशेष शिक्षको एंव रिक्त पद की सूची एनआईसी कोरबा की वेबसाइट पर अपलोड और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोरबा के सूचना पटल पर चस्पा की जायेगी।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button