NEWS

माओवादी हमले में एडिशनल एसपी शहीद, अन्य साथी जवान घायल।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

(ट्रैक सिटी)/ जिले के कोंटा क्षेत्र में सोमवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट में एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए। यह दर्दनाक घटना कोंटा-गोलापल्ली मार्ग पर उस समय हुई जब पुलिस दल एक नए कैंप की स्थापना कर लौट रहा था।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम के रास्ते में नक्सलियों ने पहले से आईईडी बिछा रखा था। जैसे ही टीम उस क्षेत्र से गुजरी, जोरदार विस्फोट हुआ जिसमें एडिशनल एसपी गिरिपुंजे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत कोंटा के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस हमले में अन्य जवानों के भी घायल होने की खबर है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया जा सकता है। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

शहीद अफसर आकाश राव गिरिपुंजे अपने साहसिक कार्यों और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। उनकी शहादत से छत्तीसगढ़ पुलिस बल को गहरा आघात पहुंचा है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button