Korba

धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत कुदुरमाल शिविर में ग्रामीण हुए लाभान्वित।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जनजातीय सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम के तहत विकासखण्ड कोरबा के कुदुरमाल क्लस्टर में धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर हाईस्कूल कुदुरमाल परिसर में बरीडीह, देवरमाल, कटबितला, कुदुरमाल, पताढ़ी, सेमीपाली एवं उरगा ग्रामों के हितग्राहियों हेतु आयोजित हुआ।

शिविर के दौरान कुल 89 हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभ प्रदान किया गया। शिविर में जनजातीय परिवारों को 12 आधार कार्ड, 52 राशन कार्ड,10 मनरेगा जॉब कार्ड, 01आयुष्मान काड,र् 9 पेंशन स्वीकृति, 3 उज्ज्वला कनेक्शन, 2 जनधन खाते शामिल हैं।

शिविर में बरीडीह सरपंच रिंकी कंवर सेमीपाली सरपंच राजेन्द्र सिंह कंवर देवरमाल सरपंच लालसिंह कंवर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा कौशाम्बी गबेल विकास विस्तार अधिकारी महेश्वरी साव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

यह अभियान न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी देने का माध्यम बन रहा है, बल्कि जनजातीय समुदाय के सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ठोस प्रयास भी है।

 

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button