कोरबा

एनकेएच के नि:शुल्क शिविर में 100 से ज्यादा मरीजों को लाभ

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा/ट्रैक सिटी : एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कोरबा में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन संपन्न हुआ । यह शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कोसाबाड़ी क्षेत्र स्थित अस्पताल परिसर में आयोजित किया गया था। शिविर में 100 से ज्यादा जरूरतमंद लोगों ने नाक, कान, गला, आंख, दांत और बहरापन (बधिरता) की जांच उन्नत मशीनों से कराई। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सभी को चिकित्सा परामर्श दिया। बधिरता की जांच के बाद श्रवण यंत्र की आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को विशेष छूट के साथ श्रवण यंत्र दिए गए। शिविर में जांच के लिए पहुंचे लोगों ने एनकेएच हॉस्पिटल के शिविर आयोजन को सराहा। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि चिकित्सकों की पूरी टीम ने तल्लीनता से मरीजों की बीमारी की उन्नत मशीनों से जांच की और उचित चिकित्सा परामर्श दिया। इस नि:शुल्क शिविर का लाभ निश्चित ही लोगों को मिला है, जहां 100 से जायदा लोग ने इलाज कराया।
0 सफल रहा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, अगला शिविर 1 जुलाई को: डॉ.चंदानी
एनकेएच ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि हमारा उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं जो अपनी बीमारी की जांच उन्नत मशीनों से कराने में हिचकिचाते हैं क्योंकि वह उन्हें महंगी लगती है। हमने शिविर के माध्यम से लोगों की स्वास्थ्य जांच का बीड़ा उठाया है जो निरंतर जारी रहेगा, ताकि इसका लाभ वंचित वर्ग के लोग भी उठा सकें एवं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी रहें। अगला नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन 1 जुलाई डॉक्टर दिवस के दिन रखा गया है। उन्होंने इस शिविर में अधिकाधिक संख्या में पहुंच कर स्वास्थ्य की जांच कराने की अपील नगरजनों से की है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button