रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया युवा संसद ( मॉक पार्लियामेंट ) आयोजन का पोस्टर विमोचन

भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से मिले

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

 

रायपुर/ट्रैक सिटी : पातकाल की 50वी वर्षगाँठ पर भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा आपातकाल के विषय को लेकर युवा संसद ( मॉक पार्लियामेंट ) का आयोजन किया जा रहा है , युवा संसद के आयोजन को लेकर भाजयुमो का प्रतिनिधि मंड़ल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिला साथ ही उनको युवा संसद के आयोजन की जानकारी दी। मुख्यमंत्री जी द्वारा मॉक पार्लियामेंट का पोस्टर विमोचन करवाया गया , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज का युवा आपातकाल के विषय को नही जानता , युवाओ को देश के आपातकाल को जानने की जरूरत है कि कैसे लोकतंत्र का गला घोंटा गया , प्रेस सेंसरशिप , मीडिया ब्लैकआउट , संचार पर पाबंदी , नागरिकों के अधिकारों का हनन , लोगो को अकारण ही जेल में बंद कर देना, जिसे शब्दो मे बयान करना आसान नही है लेकिन युवा संसद के माध्यम से युवाओ को एक अच्छा अवसर मिलेगा, जिससे वो आपातकाल की स्थिति समझ सकेंगे, साथ ही इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए मुख्यमंत्री ने युवा मोर्चा की सराहना की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में भाजयुमो महामंत्री उपकार चंद्राकर , प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग , हरि ॐ साहू , प्रदेश मंत्री पीयूष सिंह , गौरी गुप्ता , शुभम शर्मा , गोविंदा गुप्ता , अभिषेक धनकर , राजा पांडेय , आकाश ठाकुर, अंजिनेश शुक्ला , फनेन्द्र वर्मा , रवि सिन्हा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button