कोरबा

कोरकोमा में कच्ची शराब पीने से दो की मौत, तीन की हालत नाज़ुक

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा/ट्रैक सिटी। जिले के कोरकोमा शिवनगर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां कच्ची शराब के सेवन से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान राजमीन बाई और जय सिंह के रूप में हुई है। वहीं, राजाराम, राजकुमार और चमेली बाई को गंभीर हालत में उपचार के लिए कोरबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि सभी लोगों ने एक ही स्रोत से कच्ची शराब का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते स्थिति गंभीर हो गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कच्ची शराब जहरीली होने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी रोष है। लोगों ने क्षेत्र में चल रही अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की माँग की है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button