रायपुर

हर घर तिरंगा अभियान कार्यशाला संपन्न

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

*हर घर तिरंगा अभियान कार्यशाला संपन्न*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

“हर घर तिरंगा” अभियान आजादी के अमृत महोत्सव से प्रारंभ हुआ जो लगातार चल रहा है- सुनील बंसल

रायपुर/ट्रैक सिटी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं हर घर तिरंगा अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक सुनील बंसल ने कहा है कि “हर घर तिरंगा” अभियान आजादी के अमृत महोत्सव से प्रारंभ हुआ जो लगातार चल रहा है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ में भी हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को लेकर प्रदेश जिला एवं मंडल स्तर पर टीम बनाकर कार्यशाला करनी है। श्री बंसल मंगलवार को यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आहूत बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं हर घर तिरंगा अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक श्री बंसल ने कहा कि तिरंगा यात्रा में युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा की भागीदारी सुनिश्चित की गई है ताकि इस अभियान में युवा और महिलाओं को जागृत किया जा सके। इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर और उससे पूर्व पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को नमन करते हुए इस अभियान को पूर्ण करना है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की वैश्विक पहचान को और ज्यादा मजबूत किया है। इसके साथ ही 10 अगस्त से 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान मंडल से लेकर बूथ स्तर तक यह कार्यक्रम करना है। हर घर तिरंगा अभियान पिछली बार की तुलना में इस बार और प्रभावी रूप से हो, इस पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के तीसरी कड़ी में स्वाधीनता संग्राम में शहीद लोगों के मूर्ति स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, साथ ही शहीद सेनानियों की प्रतिमाओं/चित्रों पर माल्यार्पण का भी कार्यक्रम किया जाएगा। इसी कड़ी में 14 अगस्त विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाते हैं और इस दौरान विभाजन की विभीषिका के बारे में देश के हर नागरिक को बताना है कि किस तरह विभाजन की विभीषिका के दौरान लाखों लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इसके साथ ही विभाजन की विभीषिक को लेकर मौन जुलूस, समाधान कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।

*भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शांति और सद्भाव का प्रतीक है- अजय जम्वाल*

भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के लिए हम सभी लगातार मेहनत करेंगे। कार्यक्रम में 50 लाख घरों में तिरंगा लगाने के लक्ष्य को सबकी सहभागिता से पूरा करना है। हर घर तिरंगा अभियान में प्रभावी व्यक्तियों को जोड़कर उनका सम्मान भी किया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरुआत की है। गुलामी से समाज में जो कुरीतियां और विकृतियां व्याप्त हुई हैं, उन्हें दूर करना है और देश को गौरवान्वित करना है। श्री जम्वाल ने कहा कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शांति और सद्भाव का प्रतीक है। अपने बलिदानी क्रांतिकारियों और महापुरुषों को याद करते हुए और देश की सेवा में अपनी आहुति देने वाले शहीद जवानों को भी याद करते हुए उन्हें नमन करना है। तिरंगा अभियान के माध्यम से हम लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करेंगे।

*”मोर तिरंगा-मोर अभिमान” के माध्यम से लोगों में देशभक्ति की भावना को जागना है – पवन साय*

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना को सर्वोपरि करेंगे। इसके साथ ही “मोर तिरंगा-मोर अभिमान” के माध्यम से अधिक-से-अधिक लोगों को जोड़कर लोगों में देशभक्ति की भावना को जागना है। कार्यक्रम में शहीद परिवार के लोगों का सम्मान किया जाएगा। श्री साय ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान हम एक महोत्सव के रूप में मनाएंगे ताकि भारत का शौर्य वैश्विक स्तर पर और भी बढ़े। इसके साथ ही हमें छत्तीसगढ़ राज्य को देश का नंबर वन राज्य बनाना है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए प्रशासन अपनी ओर से पूर्ण सहयोग करेगा। विभाजन विभीषिका की घटना के बारे में अधिकाधिक युवाओं महिलाओं बुजुर्गों बच्चों को जागरूक करना है।

*हर घर तिरंगा अभियान के तहत 50 लाख घरों में तिरंगा फहराने का संकल्प है – शिवरतन शर्मा*

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव से ही हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो चुकी है यह कार्यक्रम पिछले 4 वर्षों से निरंतर चल रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत पिछली बार 25 लाख घरों में तिरंगा लगा था, इस वर्ष 50 लाख घरों में तिरंगा फहराने का संकल्प है। प्रत्येक बूथ पर योजना बनाकर तिरंगा फहराना है। इसके साथ ही जन जागरण के कार्यक्रम भी रखे जाएंगे जिनमें विभिन्न समाज के लोगों को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही जनप्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देकर कार्यक्रम की सफलता में योगदान देंगे। इसके साथ ही तिरंगा यात्रा के दौरान पदयात्रा भी करने का कार्यक्रम है। विभाजन विभीषिका की त्रासदी से लोगों को जागरूक किया जाएगा कि कैसे जब देश का विभाजन धर्म के आधार पर किया गया तो निर्दोष हिंदुओं की निर्मम हत्या की गई।

*बूथ स्तर तक जाकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है – नीलू शर्मा*

हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के संयोजक नीलू शर्मा ने कहा कि ‘मोर तिरंगा-मोर अभिमान’ अभियान पूरे छत्तीसगढ़ और देशभर के विभिन्न राज्यों में चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में बूथ स्तर तक जाकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है। पहलगाम हमले के बाद देश के जवानों ने शौर्य और पराक्रम दिखाया और ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। देश की सेना के पराक्रम को नमन करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि मोर तिरंगा मोर अभियान कार्यक्रम संभाग स्तर पर एक बड़ी कार्यशाला के माध्यम से करेंगे। इसके पश्चात जिला, मंडल एवं बूथ स्तर पर कार्यशालाएँ रखी जाएंगीं। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के सदस्य श्रीमती हर्षिता पांडेय, विश्वविजय सिंह तोमर, दीपेश अरोरा सहित सभी जिलों के जिला संयोजक, सह संयोजक, एवं भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*कार्यक्रम की रूपरेखा*

हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के लिए जिला स्तर पर योजना बैठक 6 और 7 अगस्त को होगी। मण्डल स्तर की योजना बैठक 7 और 8 अगस्त को आयोजित की जाएगी। अभियान के दौरान हमारे सुरक्षा बलों एवं बलिदानियों के साथ-साथ रक्षा उपकरणों की प्रशंसा करते हुए प्लेकार्ड्स ले जाकर उनका प्रदर्शन किया जाएगा। 10 से 14 अगस्त तक प्रत्येक मण्डल में ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की प्रमुख भूमिका होगी। सभी समाज के सदस्यों की अधिक-से-अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा फहराया जाएगा।

अभियान के दौरान 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों, युद्ध स्मारकों और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी महत्वपूर्ण जगहों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता अभियान के उपरांत सभी स्थानों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। प्रत्येक मण्डल में युद्धवीरों, शहीदों, देश की सेवा में प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों/पुलिस कर्मियों के घरों का दौरा कर उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सभी जिलों में मौन जुलूस, उपयुक्त बैनर व प्लेकार्ड्स के साथ हॉल मीटिंग्स, विभाजन से प्रभावित लोगों से भेंट एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button