कोरबा

कोरबा में दवाओं की खरीदी पर लोगों को हुई 30 लाख 67 हजार रूपये की बचत

श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर में अब तक बेची गई 55 लाख 75 हजार एम.आर.पी.की दवाएं, 30 हजार 800 से अधिक लोगों ने श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स से खरीदी दवा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा लोगों को आधे से कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध कराने हेतु कियान्वित की गई श्री धन्वंतरी योजना के तहत खोले गए श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स से दवाओं की खरीदी पर लोगों के अब तक 30 लाख 67 हजार रूपये से अधिक की बचत हुई है, इन स्टोर्स में अब तक 55 लाख 75 हजार एम.आर.पी. की दवाएं बेची गई तथा 30800 से अधिक लोगों ने आधे से कम कीमत पर दवा खरीदकर योजना का लाभ उठाया तथा दवाओं में होने वाले खर्च में बचत की।
मरीजों को सस्ती दर पर गुणवत्तायुक्त दवाईयाँ उपलब्ध कराने के लिए राज्य शासन द्वारा क्रियान्वित की गई श्री धन्वंतरी योजना आमजन के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। यहाँ उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी लोगों, विशेष कर गरीब व कमजोर माली हालत वाले बीमार लोगों को अच्छी दवाईयाँ आधे से भी कम कीमत में उपलब्ध कराने के लिए श्री धन्वंतरी योजना क्रियान्वित की है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य के अन्य जिलों के साथ-साथ कोरबा जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर संचालित किए जा रहे है, इन दवा दुकानों में दवाओं की खरीदी पर 55 प्रतिशत से भी अधिक की छूट लोगों को मिल रही है, इसके साथ ही सर्जिकल आयटम व हर्बल प्रोडक्ट भी रियायती दरों पर मिल रहे है। श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर में दवाईयाँ सस्ती होने व आधे से भी कम कीमत में मिलने के कारण मरीज एवं उनके परिजन इन दुकानों से दवा खरीदने में खास रूचि दिखा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दवा दुकानों में पहुंचने वाले नागरिक योजना की खुले दिल से तारीफ करते हुए योजना के क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जता रहे हैं। यहांॅ यह उल्लेखनीय है कि कोरबा के  श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स में 55 लाख 75 हजार रूपये की एम.आर.पी. की दवाएं लोगों को आधे से कम कीमत पर बेची गई हैं, जिसमें उन्हें  30 लाख 67 हजार रूपये की बचत दवाओं की खरीदी पर हो चुकी है।
मुझे हुई 6000 रूपये की बचत – पोड़ीबहार कोरबा निवासी सुदीप गुप्ता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उनकी मॉं हार्ट पेंशेट हैं, अपनी माँ के लिए वे श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स से अब तक 10000 रूपये की दवाएं खरीद चुके हैं, जिसमें मुझे केवल 4000 रूपये ही देने पडे़, जबकि मुझे 6000 रूपये की बचत हुई। उन्होने कहा कि यह बहुत ही अच्छी योजना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा लागू कर जगह-जगह पर श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स खोले गए हैं, जिसका लाभ हम जैसे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्राप्त हो रहा है, मैं मुख्यमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूॅं, आभार व्यक्त करता हूॅं।
शुक्रिया मुख्यमंत्री जी- मुड़ापार निवासी लक्ष्मीप्रसाद कश्यप दवा खरीदने हेतु नीलाम्बरी काम्पलेक्स कोसाबाड़ी स्थित श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर पहुंचे हुए थे। उन्होने योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि डॉक्टरों ने मुझे जो दवाई लिखी थी, उसकी कीमत 350 रूपये है किन्तु श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स से मुझे आज यह दवाई्र 130 रूपये में मिली है, जिसमें मुझे सीधे-सीधे 220 रूपये की बचत हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बहुत अच्छी योजना क्रियान्वित की है, जिसका लाभ हम सबको मिल रहा है, मैं इसके लिए मुख्यमंत्री जी का शुक्रिया अदा करता हूॅं।
400 की दवा 150 में मिली- सिंचाई कालोनी रामपुर कोरबा निवासी राकेश कैवर्त भी दवा लेने  श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर आए हुए थे, योजना के बारे में चर्चा करने पर उन्होने कहा कि यह बहुत ही अच्छी योजना है, मैं आज यहाँ दवा लेने आया था, 400 रूपये एम.आर.पी. की दवा मुझे केवल 150 रूपये में मिली है, जिसमें मुझे 250 रूपये की शुद्ध बचत हुई, यदि मैं यही दवा दूसरी जगह पर लेता, तो मुझे 400 रूपये देने पड़ते। उन्होने कहा कि यह योजना हम जैसे मध्यम व गरीब वर्ग के लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक योजना है, मैं मुख्यमंत्री जी को सादर नमस्कार करते हुए उन्हें इस योजना के लिए धन्यवाद देता हूॅं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button