Korba

जिला प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई, मिनीमाता चौक व नेहरू नगर के अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिला प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बालकोनगर क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मिनीमाता चौक के समीप किए गए अतिक्रमण को हटा दिया। कार्रवाई के दौरान बालकोनगर थाना पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जानकारी के अनुसार, बीते कुछ दिनों में मिनीमाता चौक, सिविक सेंटर के आसपास और नेहरू नगर क्षेत्र में नए अवैध निर्माण कार्य शुरू किए गए थे। इन निर्माणों के जरिए कुछ लोगों द्वारा बालको स्वामित्व वाली भूमि पर कब्जा जमाने की कोशिश की जा रही थी। शिकायत मिलने पर प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बुलडोज़र चलाकर अतिक्रमण हटाया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में भी संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण रोकने के निर्देश दिए गए थे, बावजूद इसके दोबारा निर्माण कार्य किया जा रहा था। जिला प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि किसी भी परिस्थिति में सरकारी अथवा निजी स्वामित्व वाली भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अराजक तत्वों के बहकावे में न आएं और शांति बनाए रखें। आगे यदि किसी ने अवैध रूप से भूमि घेरने या निर्माण का प्रयास किया, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button