Korba

प्रसव के बाद अपने नवजात शिशु को जीवित अवस्था में खेत (बाड़ी) में छोड़ फरार हुई मां,ग्रामीणों में आक्रोश।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के बाकी मोगरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कसरेगा गांव में एक मां ने प्रसव के बाद अपने नवजात शिशु को जीवित अवस्था में खेत (बाड़ी) में छोड़ दिया और वहां से फरार हो गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जानकारी के अनुसार, किसान नरेंद्र यादव अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी उन्हें बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखने पर उन्होंने देखा कि झाड़ियों के बीच एक नवजात शिशु पड़ा हुआ है। किसान ने तुरंत ग्रामीणों को बुलाया और घटना की सूचना बाकी मोगरा थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बच्चे को जिला अस्पताल, कोरबा रेफर कर दिया।

इस घटना से पूरे गांव में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों ने इस अमानवीय कृत्य पर कड़ी नाराजगी जताई है। फिलहाल पुलिस मां की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच कर रही है।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button