कोरबा

मुख्यमंत्री के फ्लेक्स को पशु ट्रॉली में ले जाना…क्या नगर निगम के पास नही है उचित साधन ?

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी) घंटाघर ओपन थिएटर स्थित मैदान में आज से राज्य उत्सव का आयोजन होना है। सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मैदान को सजाने संवारने और विभागों द्वारा विभिन्न स्टालों में अपने विभाग के किए गए कार्यों को लोगों के बीच प्रदर्शित करने के लिए फ्लेक्स आदि भी लगाये जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

राज्योत्सव की तैयारी के बीच नगर पालिका निगम कोरबा द्वारा पशु ट्रॉली में मुख्यमंत्री समेत अन्य लोगों के फ्लेक्स को ले जाना अब चर्चा का विषय बन गया हैं।यह फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, और लोग नगर निगम की लापरवाही पर जमकर मजे ले रहे हैं, शहरवासियों ने निगम प्रशासन की इस कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई है।

मामला तब सामने आया जब नगर निगम की ट्रॉली में मुख्यमंत्री के फ्लेक्स को खुले आम पशु ले जाने वाले वाहन में रखकर घंटाघर ओपन थिएटर स्थित मैदान में ले जाया जा रहा था जहां आज से राज्य उत्सव का आयोजन होना है। लोगों का कहना है कि कम से कम मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के सम्मान में फ्लेक्स को ढक कर या किसी उपयुक्त वाहन से भेजा जा सकता था।

वहीं यह बात भी गौर करने योग्य है कि नगर निगम कोरबा के महापौर भी भाजपा से हैं और शहर विधायक और शासन में मंत्री भी कोरबा के हैं, राज्य के मुख्यमंत्री भी भाजपा पार्टी से आते हैं। ऐसे में पार्टी के ही मुख्यमंत्री के चित्र और फ्लेक्स को इस तरह ले जाना कई सवाल खड़े करता है।

शहरवासियों ने सवाल उठाया है 

क्या नगर निगम के पास उचित साधन नहीं हैं? या फिर यह कार्य प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण है?लोगों का मानना है कि यह घटना कोरबा नगर निगम की संवेदनहीनता और विवेकहीनता को दर्शाती है, जिससे शहर की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।अब देखना यह होगा कि नगर निगम आयुक्त इस मामले में क्या स्पष्टीकरण देते हैं और क्या जिम्मेदारी तय की जाती है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button