Korba

करंट की चपेट मे आने से युवक की हुई मौत।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के राताखार मुख्य मार्ग स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम के दौरान करंट लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे के बाद कंपनी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय सुदर्शन सिंह के रूप में हुई है, जो मानिकपुर चौकी क्षेत्र के शारदा विहार अमरियापारा का रहने वाला था।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जानकारी के अनुसार, सुदर्शन सिंह साईं गोविंद ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत था। वह रोज की तरह शनिवार सुबह लगभग 9 बजे काम पर गया था। कुछ घंटे बाद अचानक काम के दौरान उसे करंट लग गया। सहकर्मियों ने तुरंत उसे बालको अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बालको अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सूचना बालको थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

मृतक के बड़े भाई तलविंदर सिंह ने बताया कि सुदर्शन की पत्नी ने उन्हें फोन पर तबीयत खराब होने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी थी। जब वे अस्पताल पहुंचे, तब तक सुदर्शन की मौत हो चुकी थी।

घटना को लेकर कंपनी की ओर से परस्पर विरोधी बातें सामने आ रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि हादसा कंपनी परिसर में काम के दौरान हुआ, जबकि अन्य का कहना है कि सुदर्शन किसी काम से कंपनी के बाहर गया था, जहां उसे करंट लगा। पुलिस इन सभी परिस्थितियों की जांच कर रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button