Korba

प्रधानमंत्री आवास योजना में तेजी लाएं, निर्माण समयसीमा में पूरा करें: आयुक्त आशुतोष पाण्डेय

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की अतिमहत्वपूर्ण व फ्लेगशिप योजना है। अत: योजना से जुड़े कार्यो में धीमी कार्यप्रगति कतई स्वीकार्य नहीं होगी। अत: कार्य प्रगति में तेजी लाएं, जिन आवासगृहों का निर्माण प्रारंभ नहीं हुआ है, उन्हें प्रारंभ कराएं तथा निर्माणाधीन आवासगृहों की कार्यप्रगति में तेजी लाकर समयसीमा में निर्माण कार्य पूरा करवाएं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

नगर पालिक निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभाकक्ष में निगम के अधिकारियों, जोन कमिश्नरों की बैठक लेकर आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने प्रधानमंत्री आवास योजना सहित निगम के विकास व निर्माण कार्यो, नागरिक सेवाओं व सुविधाओं से जुड़े कार्यो, भवन निर्माण अनुमति, राजस्व वसूली, अवैध निर्माण व अतिक्रमण सहित विविध कार्यो की बिन्दुवार समीक्षा की।

आयुक्त ने आवासगृहों के निर्माण कार्यो में अपेक्षित तेजी लाकर निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु उन्हें प्रेरित व प्रोत्साहित करें। योजना के ए.एच.पी.घटक अंतर्गत निर्मित आवासगृहों के आबंटन की स्थिति की समीक्षा की तथा आबंटित आवासगृहों में हितग्राहियों की शिफ्टिंग के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।

भवन निर्माण अनुमति से जुड़े कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि भवन निर्माण अनुमति हेतु प्राप्त आवेदनों व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समयसीमा में अनिवार्य रूप से किया जाए।

बैठक में अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, उपायुक्त नीरज कौशिक व बी.पी.त्रिवेदी, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, अखिलेश शुक्ला, एन.के.नाथ, प्रकाश चन्द्रा, तपन तिवारी, राकेश मसीह, सुनील टांडे, राजस्व अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, पीयूष राजपूत, आकाश अग्रवाल, लीलाधर पटेल, यशवंत जोगी, विपिन मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button