Korba

मेहनत रंग लाई – किसान पोरा सिंह को मिली अच्छी पैदावार और बढ़ा समर्थन मूल्य बना संबल।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले के ग्राम भैंसमा निवासी किसान पोरा सिंह कंवर ने पिछले वर्ष अपने खेत में एचएमटी नस्ल का धान लगाया था। मेहनत के बल पर उन्हें कुल 145 क्विंटल धान का उत्पादन मिला। इस उपज को उन्होंने भैसमा उपार्जन केंद्र में बेचकर प्राप्त राशि का उपयोग घर-परिवार के जरूरी खर्चों में किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

इस वर्ष मौसम की मेहरबानी और किसान की मेहनत का पूरा लाभ उन्हें मिला है। किसान पोरा सिंह के अनुसार इस बार वे 180 क्विंटल धान बेचने जा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने समय पर पंजीयन भी करा लिया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। साथ ही, 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदी का निर्धारण कर किसानों को बड़ी राहत दी है। इससे समूचे क्षेत्र के किसान बेहद खुश हैं।

पोरा सिंह कंवर ने बताया कि पहले धान खरीदी केंद्र में बहुत लंबी लाइनों में लगना पड़ता था, लेकिन अब टोकन व्यवस्था लागू होने से किसान आसानी से धान बेच पा रहे हैं। साथ ही खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए आवश्यक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। किसान पोरा सिंह का कहना है कि सरकार की इन पहलुओं ने किसानों को मजबूती दी है और उनकी मेहनत को उचित मूल्य मिल रहा है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button