कोरबा

पुरानी बस्ती साहू समाज महिला कार्यकारिणी का गठन, कमला साहू अध्यक्ष व खुशबू साहू सचिव चुनी गई

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी) समाज के विकास ,प्रगति एवं एकजुट लाने के उद्देश्य से गुरुवार को पुरानी बस्ती कोरबा महिला इकाई की बैठक सहेश्वर मंदिर प्रांगण पुरानी बस्ती में रखी गई थी । बैठक में साहू समाज महिला समिति की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा हुई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

सर्वप्रथम समस्त स्वजातीय जनों का तिलक वंदन कर बैठक का शुभारंभ किया गया । इस दौरान महिला प्रकोष्ठ गठन पर उपस्थित लोगों ने विशेष चर्चा कर सहमति के साथ अध्यक्ष मनोनीत किया। जिसमें कमला साहू को अध्यक्ष, सचिव खुशबू साहू, कोषाध्यक्ष जानकी साहू, कार्यकारी अध्यक्ष श्याम बाई साहू, उपाध्यक्ष साधना साहू, सविता साहू, शुकवारा साहू, सह सचिव गायत्री साहू, सह कोषाध्यक्ष श्याम बाई साहू, सलाहकार पुन बाई साहू, कालेश्वरी साहू चुने गए।

मनोनीत नवनियुक्त अध्यक्ष कमल साहू ने अपने संबोधन में संगठन के विस्तार के संबंध कहा की संगठन की मजबूती के लिए प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। साहू समाज को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी पदाधिकारी को आगे आकर संगठित होकर कार्य करना होगा। नवीन कार्यकारिणी सदस्य समाज की महिला सदस्यों के विकास और उत्थान के लिए काम करेगी। इन कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य समाज की महिलाओं को संगठित करना, उनके हितों की रक्षा करना और उनके विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करना होगा। बैठक में शामिल पूर्व प्रदेश संयुक्त सचिव पद्मिनी साहू, पूर्व इकाई अध्यक्ष मोमिन साहू ,पूर्व इकाई कोषाध्यक्ष संतोषी साहू, ज्योत्सना साहू ने नवीन दायित्व के लिए सभी पदाधिकारीयों को अपने शुभकामनाएं दी।

 

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button