कोरबा

राज्य स्तरीय थाई बॉक्सिंग में जिले को मिला द्वितीय पुरस्कार,18 स्वर्ण, 10 रजत व एक कांस्य पदक जिले के बाक्सर्स ने किया हासिल।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ छत्तीसगढ़ थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन एवं जिला दंतेवाड़ा थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय थाई बॉक्सिंग सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर प्रतियोगिता 4 से 6 दिसंबर तक पुराना मार्केट इनडोर स्टेडियम दंतेवाड़ा में आयोजित की गई। इसमें 280 खिलाड़ी, 40 ऑफिसियल एवं 19 जिले से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा जिला थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव एवं ड्रेगन मार्शल आर्ट हेड कोच एवं डायरेक्टर अजीत शर्मा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में कोरबा जिले से कुल 28 बॉक्सर्स, 6. ऑफिसियल, एक कोच एवं एक टीम मैनेजर शामिल हुए। महिला वर्ग जूनियर्स में ग्रेसी पन्ना एवं सीनियर वर्ग में राजेश्वरी लहरे ने रिंग ऑफ क्वीन का खिताब अपने नाम किया। राज्य स्तरीय थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कोरबा जिला को 18 स्वर्ण, 10 रजत एवं एक कांस्य पदक प्राप्त हुआ। इसमें प्रथम स्थान दंतेवाडा, दूसरा स्थान कोरबा एवं तीसरे स्थान पर दुर्ग रही।

स्वर्ण पदक खुशाल सिंह राठौर, आयुष उरांव, वंश राठौर, हाशिम अली, अर्पित दुबे, आर्यन सिंह, हर्ष यादव, अविनाश प्रमाणिक, वैभव कृष्णा, फ्रांसिस कुजूर, दीपक रोहिदास, आलोक शर्मा, हर्षिता केवट, पल मायरा पासी, ग्रेसी पन्ना, प्राची राठौर, राजेश्वरी लहरे, आराध्या श्रीवास, रजत पदक अभिनव निर्मलकर, दीपेश अवस्थी, कुणाल पूरी गोस्वामी, अपर्णा चौहान, अर्पिता कौशिक, श्रेयानेगी, परिधि नेमी, जफीर हमजा, अनुज अग्रवाल, गौरव चौहान तथा कांस्य पदक अनुज अग्रवाल ने हासिल किया।

ऑफिशियल्स टीम में टेक्निकल डायरेक्टर अजीत शर्मा, रेफरी कमेटी हेड महेश देवांगन, नेशनल रेफरी हार्दिक दुरेजा, रेफरी एम डी आरिफ, रेफरी अनुज अग्रवाल, रेफरी मुस्कान जायसवाल, सहायक कोच पूजा मिश्रा छत्तीसगढ़ थाई बॉक्सिंग के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रसाद, उपाध्यक्ष रविंद्र साहू, सचिव राजेश कुमार, दंतेवाड़ा जिला सचिव संदीप शाह एवं इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी केआर टंडन, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी दीनू पटेल, सहायक क्रीड़ा अधिकारी रामकृपाल साहू, प्राचार्या स्मिता वि नायर, सिद्धार्थ राजवाड़े, अविनाश बंजारे, विवेकानंद गोपाल, पीयूष पांडे, रविन्द्र ध्रुव स्पोर्ट्स ऑफिसर, ईश्वर दास, शुभम प्रजापति, शेन एलेक्स, अमन टोप्पो आदि ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों की सराहना की।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button