कोरबा

जंगली सुअर ने चौकीदार पर किया हमला बुजुर्ग ने जान बचाने के लिए किया संघर्ष, गंभीर घायल।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ एक जंगली सुअर ने कचरा संग्रहण केंद्र के चौकीदार पर हमला कर दिया। 60 वर्षीय चौकीदार लोरिक लाल यादव बकरियों को खदेड़ते हुए जंगल की ओर गए थे, तभी सुअर ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना कटघोरा वनमंडल के दर्री सर्किल अंतर्गत तहसील कार्यालय के पीछे स्थित मणीकंचन केंद्र की है। दर्री के नगोईखार श्यामनगर निवासी लोरिक लाल यादव इस केंद्र में चौकीदार के रूप में कार्यरत हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

रविवार की रात वे अपनी ड्यूटी पर थे और सुबह करीब सात बजे घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान, कुछ बकरियां कचरा संग्रहण केंद्र में घुस गईं। लोरिक लाल उन्हें एक छोटे डंडे से खदेड़ते हुए थोड़ी दूर जंगल के भीतर चले गए। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि बकरियों के झुंड में एक जंगली सुअर भी मौजूद है।अचानक झुंड से निकले जंगली सुअर ने उन पर अपने दांतों से हमला कर दिया।

जान बचाने के लिए लोरिक लाल ने हिम्मत जुटाई और मदद के लिए चीखते हुए हाथ में रखे डंडे से खुद का बचाव करने का प्रयास किया। कुछ ही देर में वे सुअर को जंगल की ओर खदेड़ने में सफल रहे। हालांकि, सुअर के हमले से वे बुरी तरह लहूलुहान हो चुके थे। जंगली सुअर ने उनके गले, पीठ, हाथ, जांघ और पैर सहित शरीर के कई हिस्सों पर गहरे घाव कर दिए थे।घटना की जानकारी मिलने पर केंद्र के सुपरवाइजर ने परिजनों को सूचित किया। परिजन मौके पर पहुंचे और ऑटो रिक्शा से घायल चौकीदार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत के निर्देश पर वनकर्मी भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित को विभाग की ओर से तत्काल सहायता राशि प्रदान की।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button