कोरबा

नव वर्ष के पूर्व कोरबा पुलिस की अपराधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 58 वारंटियों की गिरफ्तारी, जिनमें 17 स्थायी वारंटी शामिल, इस प्रकार 3 दिन में कुल 152 आरोपी हुए गिरफ्तार।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान “ऑपरेशन शांति” संचालित किया जा रहा है। नववर्ष के पूर्व कार्रवाई करते हुए कोरबा पुलिस ने तीसरे दिन, साल के अंत से ठीक पहले भी ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रखते हुए, 58 वारंटियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 17 स्थायी वारंटी शामिल हैं, इस प्रकार 3 दिन में कुल 152 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

ये सभी आरोपी न्यायालय द्वारा पूर्व में जारी गिरफ्तारी वारंट के बावजूद लंबे समय से गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहे थे, जिन पर सतत निगरानी रखकर योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर गिरफ्तारी की गई। इस प्रकार 3 दिनों में कोरबा पुलिस द्वारा कुल 152 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है। इस अभियान के अंतर्गत आज की कार्यवाई में मानिकपुर चौकी,थाना कोतवाली एवं राजगामार चौकी द्वारा क्रमशः 10, 6 एवं 5 गिरफ्तारी वारंट तामील किए। दूसरी ओर, थाना कोतवाली एवं मानिकपुर चौकी द्वारा 5-5 स्थायी वारंट तामील किए गए।

कोरबा पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन शांति” का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है। असामाजिक तत्वों एवं वारंटियों के विरुद्ध यह विशेष कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button