कोरबा

महापौर ने दिव्यांग रतिराम, यूनोर्स व दिलीप को प्रदान की ट्रायसिकल।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ महापौर संजूदेवी राजपूत ने नगर पालिक निगम क्षेत्रांतर्गत गोपालपुर बस्ती निवासी रतिराम चौहान, रामपुर निवासी यूनोर्स राज व राताखार निवासी दिलीप कुमार को इलेक्ट्रिक ट्रायसिकल प्रदान की, उन्होने उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, वरिष्ठ नेत्री रूकमणी नायर, उपायुक्त बी.पी.त्रिवेदी, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी हरिश सक्सेना, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, मनोज राजपूत आदि उपस्थित थे।

नगर पालिक निगम केरबा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली गोपालपुर निवासी रतिराम चौहान व रामपुर निवासी यूनोर्स राज पैरो से दिव्यांग हैं तथा उन्हें कहीं भी आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, आज निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत परिसर में महापौर संजूदेवी राजपूत ने रतिराम चौहान व यूनोर्स राज को इलेक्ट्रिक ट्रायसिकल प्रदान की। इस मौके पर महापौर राजपूत ने इन दिव्यांग हितग्राहियों को अपनी शुभकामनाएं दी तथा उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। वहीं हितग्राही रतिराम चौहान, यूनोर्स राज व दिलीप कुमार ने महापौर राजपूत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया तथा कहा कि इलेक्ट्रिक ट्रायसिकल प्राप्त हो जाने के कारण अब हमें कहीं भी आने जाने में किसी प्रकार की असुविधा व परेशानी नहीं होगी।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button