NEWS

गनियारी में हत्या की घटना से पूरे इलाके में सनसनी…

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी) जिले के करतला थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में एक हत्या की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। स्थानीय निवासी नंदकुमार पटेल की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। आज सुबह उनका रक्तरंजित शव घर के आंगन में पड़ा मिला।परिजनों के अनुसार, नंदकुमार के चेहरे पर गहरे जख्म हैं, जो कुल्हाड़ी जैसे हथियार से प्रतीत होते हैं। उन्होंने इसे साजिशपूर्ण हत्या बताते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

घटनास्थल पर कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है, जिसे पुलिस हत्या का मुख्य हथियार मान रही है।सूचना मिलते ही करतला थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मिनट-टू-मिनट निरीक्षण किया और शव को पीएम के लिए भेज दिया। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ जारी है, जबकि आरोपियों की धर दबोचने के लिए छापेमारी शुरू हो गई है।गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग दहशत में हैं। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। आगे की जांच में और खुलासे होने की उम्मीद है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button