कोरबा

सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े 22 ट्रैलरो पर पुलिस ने की अर्थदंड की कार्यवाही।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा शहर की प्रमुख सड़कों पर भारी वाहनों के बढ़ते दबाव और बेतरतीब खड़े ट्रैलरो के कारण लगातार जाम की स्थिति बन रही थी। यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए यातायात पुलिस ने अभियान चलाते हुए सख्त कार्यवाही की है। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रैलरो पर शिकंजा कसते हुए 22 चालकों पर जुर्माना कार्यवाही की गयी हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

यातायात पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कुदुरमाल पुल के बंद होने के बाद वैकल्पिक मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। ट्रैलर चालकों द्वारा सड़क किनारे वाहन खड़ा कर देने से यातायात बाधित हो रहा था, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए विशेष अभियान चलाकर ऐसे ट्रैलरो पर जुर्माना कार्यवाही की गयी।

कोरबा जिला यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बार-बार समझाइश के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी। अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने के लिए 48 घंटे का समय भी निर्धारित किया गया है, इसके बाद भी यदि वाहन नहीं हटाए गए तो उन्हें जब्त कर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया जाएगा।

यातायात विभाग ने ट्रैलर मालिकों और चालकों से अपील करी है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और सड़क किनारे वाहन खड़ा कर यातायात व्यवस्था बाधित न करें। पुलिस की इस कार्यवाही से शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button