NEWS

बिल्हा में 15 जनवरी को निःशुल्क आयुर्वेद-योग चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

(ट्रैक सिटी)/ नव वर्ष एवं मकर संक्रांति के पावन पर्व के शुभ अवसर पर स्वस्थ भारत समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत निशुल्क अस्थि खनिज घनत्व (बोन मिनरल डेंसिटी) जांच, निःशुल्क मधुमेह रक्त शर्करा जांच, तथा स्त्री, पुरुष एवं बच्चों के सभी सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य, एवं असाध्य रोगों हेतु निशुल्क आयुर्वेद-योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर दिनाँक 15 जनवरी 2026 गुरुवार को संजय मेडिकल हाल बिल्हा एवं लायंस क्लब एवरेस्ट (क्लब नंबर 096456) के संयुक्त तत्वाधान में संजय मेडिकल हाल मंडी रोड बिल्हा में प्रातः 10 बजे से मध्यान्ह 2 बजे तक आयोजित है ।

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित अनुभवी छत्तीसगढ़ प्रांत की ख्यातिलब्ध चिकित्सिका नाड़ीवैद्या डॉ.वागेश्वरी शर्मा एवं पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आजीवन सदस्य नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा देंगे अपनी चिकित्सकीय सेवायें।

नव वर्ष एवं मकर संक्रांति के पावन पर्व के शुभ अवसर पर स्वस्थ भारत समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत निशुल्क अस्थि खनिज घनत्व (बोन मिनरल डेंसिटी) जांच, निःशुल्क मधुमेह रक्त शर्करा जांच, तथा स्त्री, पुरुष एवं बच्चों के सभी सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य, एवं असाध्य रोगों हेतु निशुल्क आयुर्वेद-योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर दिनाँक 15 जनवरी 2026 गुरुवार को संजय मेडिकल हाल बिल्हा एवं लायंस क्लब एवरेस्ट (क्लब नंबर 096456) के संयुक्त तत्वाधान में संजय मेडिकल हाल मंडी रोड बिल्हा में प्रातः 10 बजे से मध्यान्ह 2 बजे तक आयोजित किया गया है। शिविर के विषय मे शिविर प्रभारी अश्विनी बुनकर ने बताते हुए कहा कि इस शिविर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित अनुभवी छत्तीसगढ़ प्रांत की ख्यातिलब्ध चिकित्सिका नाड़ीवैद्या डॉ.वागेश्वरी शर्मा जी एवं पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आजीवन सदस्य नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा जी विशेष रूप से अपनी चिकित्सकीय सेवायें प्रदान करेंगे। शिविर में आये प्रथम पंजीकृत 100 रोगियों की 2200 रुपये मूल्य की अस्थि खनिज घनत्व (बोन मिनरल डेंसिटी) की जांच दिल्ली के टैक्नीशियन द्वारा निशुल्क की जायेगी। जिससे संबंधित रोगोपचार हेतु निशुल्क जानकारी तथा परामर्श चिकित्सकों द्वारा दिया जायेगा। साथ-साथ मधुमेह रोगियों की रक्त शर्करा की जांच निःशुल्क करने के साथ उसकी परीक्षित औषधि भी निशुल्क दी जायेगी। साथ ही रोगियों को उनके लिए उपयोगी योगाभ्यास तथा प्राणायाम का व्यक्तिगत रूप से अभ्यास कराकर विशेष प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। रोगियों के लिए लाभकारी दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार, विहार के विषय मे व्यक्तिगतरूप से विस्तार से परामर्श दिया जाएगा। संजय मेडिकल हाल बिल्हा के संचालक दिलीप गेहानी एवं शिविर प्रभारी अश्विनी बुनकर ने अंचलवासियों से अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर में पंजीयन कराने हेतु मोबाइल नंबर 6232275433 पर संपर्क कर जांच हेतु निर्धारित समय प्राप्त किया जा सकता है जिससे शिविरार्थियों को असुविधा न हो।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button