कोरबा (ट्रैक सिटी) छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर तानसेन चौक आईटीआई में सहायक शिक्षकों की वेतन संगति, क्रमोन्नत वेतनमान, टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता एवं शिक्षकों की उपस्थिति संबंधी VSK एप का विरोध को लेकर एक दिवसीय धरना देकर प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री जी, शिक्षा मंत्री जी एवं शिक्षा सचिव के नाम का ज्ञापन कलेक्टर कोरबा को सौंपा।
जिला अध्यक्ष विनोद कुमार साण्डे ने बताया कि वर्तमान सरकार सत्ता में आने के पूर्व मोदी की गारंटी के अंतर्गत सहायक शिक्षकों की वेतन में विसंगति दूर करने एवं शिक्षकों को कमोन्नत वेतनमान देने का वादा अपनी घोषणा पत्र में किया है परंतु आज सरकार को 2 वर्ष हो गया है लेकिन हमारी मांगों के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता नहीं देने के कारण शिक्षकों को पूर्ण पेंशन नहीं मिल पायेगा इसके लिए विभाग में 30 वर्ष सेवा अनिवार्य होता है आज प्रदेश के कोई भी शिक्षक संविलियन के पश्चात वरिष्ठता देने से पात्र नहीं हो पा रहे हैं । प्राथमिक और माध्यमिक शाला की शिक्षको को टीईटी परीक्षा क्वालीफाइड करने के संबंध में शिक्षकों ने बताया कि सरकार विभागीय टीईटी परीक्षा का आयोजन करे लंबे समय से शिक्षक अपने विद्यालयों में अध्ययन करा रहे हैं जो शिक्षक टीईटी उत्तीर्ण नही है उन शिक्षकों को अयोग्य माना जा रहा है। वहीं VSK एप के माध्यम से स्कूलों में ऑनलाइन उपस्थिति के संबंध में कहा कि हम अपनी निजी मोबाइल का उपयोग क्यों करें। अन्य विभागों की तरह विद्यालयों में भी उपस्थिति डिवाइस लगाई जावे इन सभी मांगों को लेकर आज प्रदेश भर में सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन द्वारा आंदोलन किया गया और कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया । आंदोलन में प्रमुख रूप से संगठन के प्रांतीय महासचिव तरुण प्रकाश वैष्णव प्रदेश महामंत्री नोहर चन्द्रा एवं विपिन कुमार यादव, कोरबा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार साण्डे, कार्यकारी जिला अध्यक्ष डॉ उतरा साहू एवं इंद्र कुमार लहरे, जिला सचिव अशोक कुमार राठिया, जिला कोषाध्यक्ष लव कुमार चौहान, कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मार्बल, करतला ब्लॉक अध्यक्ष यादव सिंह कंवर, कटघोरा ब्लॉक अध्यक्ष अजय पटेल, पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष मनहरण निषाद, पाली ब्लॉक अध्यक्ष मानसिंह कंवर, भगता बरेठ, वीर सिंह ठाकुर, विनय कुमार शुक्ला, मंगल सिंह जगत, सुजीत वैष्णव, भारत सिंह ध्रुव, जयकुमार राठौर, परमेश्वर बंजारे, संजय कुमार चौहान, सुनील देवांगन, बाल गोविंद श्रीवास, अशरफ खान, अश्वनी चौहान, घनश्याम श्रीवास, चंद्रभान पाटले, बसंत लाल, भागबली केवट, विमल तारले, गिरीश निषाद, श्रीमती गीता यादव, किरण सिंह, अजय कुमार श्रीवास, जय कुमार राठौर, डॉ मनोज कुमार प्रधान, अशोक कुमार साहू, सुरेंद्र आंडिल, कन्हैया लाल यादव, करम सिंह राठिया, नंदकुमार राजवाड़े, सुरेश कुमार चौहान, कृष्णानंद चौहान, श्रीमती ज्योति सिंह, प्रीति शिंदे, अविला भगत, भगवान सिंह टेकाम, विजय बहादुर सिंह, पवन कुमार कमर, लक्ष्मी जगत, विष्णु प्रसाद यादव, मुकेश बिंझवार, ईश्वर सिंह कंवर, मानसिंह कंवर, चंद्र प्रकाश चन्द्रा, विजय कुमार पुहुप, राजू कुमार साहू, मनहरण निषाद, टोप सिंह निराला, ललित कुमार जगत, हेमा शर्मा, कमला राठौर, नागेश्वरी कंवर, विमल राठिया, जयवंती बड़ा, अंजुमनी मिंज, रमलो बाई राठिया, सुनील कुमार तेजस्वी, मनहरण सिंह चौहान, अरविंद कुमार पाटले, कन्हैया पटेल, हरनाम सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, आनंद कुमार वैष्णव, श्रीमती रजमत महंत, धनमत मानिकपुरी, तुलेश्वरी जांगड़े, सावित्री पैकरा, नीलिमा अनंत, सरोज बंजारे, शांति देवी, वीरेंद्र कुमार साहू, केशव सिंह राजपूत, मनभावन सिंह कंवर , क्रांति कुमार पंचराम देवांगन अखिलेश साहू संतोष कुमार कर्ष, मुकेश कुमार कैवर्त, धनीराम राठौर, करुणा तोमर, विलासिनी गार्डिया, मनीषा देवांगन सविता पैकरा सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

