कोरबा

घर में लगातार हो रही थी चोरी,सीसीटीवी फुटेज ने खोली नौकरानी की पोल।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में एक मकान से हो रही लगातार चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मकान मालिक के घर काम करने वाली महिला ही चोरी की आरोपी निकली। पुलिस ने आरोपी महिला सहित चोरी का सामान खरीदने वाले व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जानकारी के मुताबिक बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्यमार्ग पर स्थित भानु डेंटल क्लिनिक के प्रथम तल में कमल किशोर दुबे निवास करते हैं। उनके घर से लगातार नगदी और जेवरात गायब हो रहे थे। संदेह होने पर दुबे ने अपने मकान में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। इसकी जानकारी से अनजान घर में काम करने वाली माना बाई चोरी की वारदात को अंजाम देती रही। बाद में सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर महिला चोरी करते हुए कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद दुबे ने बांकीमोंगरा थाना में शिकायत दर्ज कराई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली। महिला ने बताया कि उसने चोरी किए गए जेवरात पुरुषोत्तम सोनी को बेच दिए थे। पुलिस ने पुरुषोत्तम सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 3600 रुपये नगद, एक जोड़ी झुमका (टॉप) और एक जोड़ी पायल बरामद की है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button