कोरबा

व्यस्ततम व्यवसायिक क्षेत्र कॉम्प्लेक्स में दुकानों के सामने लग रहे अनधिकृत ठेलें,व्यापारी सहित ग्राहक परेशान

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी) शहर के व्यस्ततम व्यवसायिक क्षेत्र महानदी कॉम्प्लेक्स में दुकानों के सामने अनधिकृत रूप से ठेले लगाए जाने से स्थानीय व्यवसायियों, ग्राहकों एवं आम नागरिकों की परेशानी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। लंबे समय से ठेलेवालों द्वारा दुकानों के सामने कब्जा कर रास्ता अवरुद्ध किया जा रहा है, जिससे न केवल ग्राहकों का दुकानों में प्रवेश बाधित हो रहा है, बल्कि सड़क पर वाहन खड़े करने की मजबूरी के चलते आए दिन यातायात अव्यवस्था भी उत्पन्न हो रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

 

व्यवसायियों का कहना है कि निगम प्रशासन द्वारा ठेलेवालों के लिए चौपाटी में व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराया गया है, इसके बावजूद ठेलेवाले जानबूझकर महानदी कॉम्प्लेक्स के सामने सड़क और दुकानों के ठीक आगे ठेले लगाकर अराजकता फैला रहे हैं। इससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है, बदबू आती है और स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
व्यवसायियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि ठेलेवाले न केवल ग्राहकों और दुकानदारों से बदतमीजी करते हैं, बल्कि धमकाते हुए कहते हैं कि “किसमें हिम्मत है हमें हटाने की, हम एक इंच भी नहीं हटेंगे।” कई मामलों में ग्राहकों द्वारा निर्धारित स्थान पर वाहन खड़ा करने पर ठेलेवालों द्वारा वाहनों को नुकसान पहुंचाने और स्क्रैच करने जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
स्थानीय व्यवसायियों ने बताया कि निगम प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को इस समस्या को लेकर कई बार लिखित शिकायतें दी जा चुकी हैं। हर बार शिकायत के बाद निगम द्वारा एक-दो दिन के लिए औपचारिक कार्रवाई कर ठेलों को हटाया जाता है, लेकिन इसके बाद फिर से पहले से अधिक हौसले और दादागिरी के साथ ठेले लगा दिए जाते हैं। व्यवसायियों का आरोप है कि यह पूरी कार्रवाई केवल दिखावे तक सीमित रहती है और बाद में “किस तरह की सेटिंग” होती है, यह सभी के सामने है।

व्यवसायियों ने निगम प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि स्वच्छता रैंकिंग सुधारने की बातें तो बड़े-बड़े मंचों से की जाती हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि महानदी कॉम्प्लेक्स के सामने रोजाना गंदगी फैलाई जा रही है, दुर्गंध फैलाई जा रही है और निगम प्रशासन शिकायतों के बावजूद मौन साधे बैठा है।
व्यवसायियों एवं आम नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि चौपाटी में निर्धारित स्थान पर ही ठेले लगवाने की व्यवस्था सख्ती से लागू की जाए, महानदी कॉम्प्लेक्स के सामने अतिक्रमण पर स्थायी रूप से रोक लगे और बदतमीजी व वाहन क्षति जैसी घटनाओं पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। यदि शीघ्र स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो व्यवसायी एवं क्षेत्रवासी आंदोलन के लिए विवश होंगे।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button