कोरबा

सीतामढ़ी में घर के पाइप लाइन में बैठा विशाल काय अजगर, सुबह उठते ही नजर पड़ी तो देख कर होश उड़ गए जितेंद्र सारथी ने किया सफल रेस्क्यु।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा के सीतामढ़ी कुम्हार मोहल्ला में एक व्यक्ति के घर के पाइप में आज सुबह करीब 5 बजे एक विशालकाय अजगर दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया,घर वालों ने तुरंत इसकी सूचना वन्यजीव संरक्षण में सक्रिय संस्था वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम (नोवा नेचर) एवं रेस्क्यु विशेषज्ञ जितेंद्र सारथी को दी जिस पर थोड़ी देर में पहुंचने की बात कहीं।

सूचना मिलते ही नोवा नेचर की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद करीब 9 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यु कर उसे थैले में रखा गया। इसके पश्चात वन विभाग को सूचना देकर अजगर को उसके प्राकृतिक रहवास जंगल क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।

अजगर को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। मीडिया के माध्यम से भी जितेंद्र सारथी को सूचना दी गई, जिससे लोगों में वन्यजीव संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ी।

जितेंद्र सारथी ने लोगो में आए वन्य जीवों के प्रति जागरूकता के लिए विशेष तौर पर प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रोनिक मीडिया का आभार व्यक्त किया हैं साथ ही आम नागरिकों से अपील की कि वे सांपों एवं अन्य वन्यजीवों को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत अजगर अनुसूची-1 (Schedule-I) का संरक्षित जीव है, जिसे पकड़ना, मारना या उसके साथ छेड़छाड़ करना कानूनन अपराध है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button