कोरबा

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार।

कोतवाली पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल आरोपियों से बरामद किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली कोरबा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

इसी क्रम में थाना कोतवाली कोरबा क्षेत्र अंतर्गत मोटरसाइकिल चोरी के एक प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि :- प्रार्थी द्वारा थाना कोतवाली में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 03.02.2026 की रात्रि लगभग 10:30 से 11:30 बजे के मध्य अपनी हीरो बुलेट मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 12 BU 8550) को घर के सामने खड़ी कर नमाज पढ़ने गया था। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब पाई गई, जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था।

रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर आरोपियों से पूछताछ की गई, जिनके द्वारा चोरी की घटना स्वीकार की गई।

*गिरफ्तार आरोपी*

01. शुभम खत्री, पिता स्व. अनिल खत्री, उम्र 23 वर्ष, निवासी – संजय नगर, कोरबा, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)

02. आकाश मेहर, पिता अनुप मेहर, उम्र 28 वर्ष, निवासी – साकिन लक्ष्मणबन तालाब, कोरबा, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)

03. राकेश यादव, पिता शंकर यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी – साकिन लक्ष्मणबन तालाब, कोरबा, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)

*बरामदगी*

आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई हीरो बुलेट मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है।

उक्त आरोपियों को दिनांक 07.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें 20.02.2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कोरबा पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button