कोरबा

सूने मकान में चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा।

मां–बेटे को चोरी के मामले में किया गया गिरफ्तार।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

*आरोपियों द्वारा गिरवी रखे गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस सहायता केंद्र – मानिकपुर / थाना कोतवाली कोरबा द्वारा सूने मकान में हुई चोरी की घटना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सफल खुलासा किया गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 06.02.2026 को प्रार्थी द्वारा चौकी मानीकपुर, कोरबा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने परिवार सहित रायपुर गया हुआ था। दिनांक 07.02.2026 की रात्रि वापस लौटने पर देखा कि उसके घर के बाहर एवं अंदर लगे ताले टूटे हुए थे तथा घर के अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात, नगदी एवं अन्य कीमती सामान चोरी हो चुके थे। प्रारंभिक रूप से चोरी गई संपत्ति की कीमत लगभग ₹1,80,000/- बताई गई थी।

प्रकरण दर्ज कर विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। साथ ही संदेह के आधार पर आरोपियों से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया।

बरामदगी का विवरण

विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों द्वारा चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण “मधुर फाइनेंस” में गिरवी रखे गए थे। पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए फाइनेंस संस्था से संपर्क कर विधिवत कार्यवाही करते हुए चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए।

बरामद आभूषणों का आज के बाजार मूल्य के अनुसार कुल अनुमानित मूल्य लगभग ₹11,11,000/- (ग्यारह लाख ग्यारह हजार रुपये) आंका गया है।

*गिरफ्तार आरोपीगण*

1️⃣ संजय वैष्णव उर्फ गोलू, पिता – दानेश्वर प्रसाद वैष्णव, उम्र – 31 वर्ष निवासी – निहारिका साडा कॉलोनी, क्वार्टर नंबर D-18 थाना – सिविल लाइन, रामपुर, जिला – कोरबा (छ.ग.)

2️⃣ लव कुमारी वैष्णव, पति– दानेश्वर प्रसाद वैष्णव उम्र – 50 वर्ष निवासी – निहारिका साडा कॉलोनी, क्वार्टर नंबर D-18 थाना – सिविल लाइन, रामपुर, जिला – कोरबा (छ.ग.)

*कानूनी कार्यवाही*

उक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 305(1), 317(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

*आरोपी संजय वैष्णव उर्फ गोलू के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी, नकबजनी एवं बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों के प्रकरण थाना बालकोनगर, सिविल लाइन रामपुर एवं कोतवाली कोरबा में पंजीबद्ध रहे हैं।*

*कोरबा पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।*

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button