कोरबा

वाणिज्य, उद्योग आबकारी एवं श्रम मंत्री देवांगन 06 मार्च को कोरबा में 3.08 करोड़ रूपये के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग सार्वजनिक उपक्रम, श्रम एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन शुक्रवार 06 मार्च 2026 को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे नगर पालिक निगम कोरबा के विभिन्न वार्डों में 3.08 करोड़ रु के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री देवांगन प्रातः 11.00 बजे नया रायपुर अटल नगर, रायपुर से प्रस्थान करेंगे। और दोपहर 3.30 बजे कोरबा पहुंचकर नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 56 (प्राथमिक शाला आगरखा स्थल) में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इनमें नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत दर्री जोन 32 के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों में बालक-बालिका शौचालय निर्माण (लगभग 1 करोड़ 60 लाख रुपए) तथा दर्री जोन अंतर्गत 21 शासकीय स्कूलों में किचन शेड निर्माण कार्य (लगभग 73 लाख रुपए) शामिल हैं।

मंत्री देवांगन सायं 4.30 बजे सरस्वती शिशु मंदिर, सीएसईबी, कोरबा पहुंचकर नगर पालिक निगम कोरबा के कोसाबाड़ी जोन अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इनमें वार्ड क्रमांक 19 में सीएसईबी के अंतर्गम सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में भवन निर्माण कार्य (लगभग 25 लाख रुपए), वार्ड क्रमांक 22 में रोड निर्माण एवं शेड निर्माण कार्य (लगभग 10 लाख रुपए), वार्ड क्रमांक 24 नेहरू नगर के मुख्य मार्ग में ग्रीनवेल्ट निर्माण कार्य (लगभग 30 लाख रुपए) तथा वार्ड क्रमांक 21 (पूर्व वार्ड क्रमांक 19) गायत्री यज्ञपीठ सीएसईबी कॉलोनी कोरबा में अतिरिक्त भवन निर्माण एवं जीर्णाेद्धार कार्य (लगभग 10 लाख रुपए) शामिल हैं। कार्यक्रम उपरांत मंत्री श्री देवांगन रात्रि में चारपारा कोहड़िया, कोरबा स्थित निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button