कोरबा

सुरक्षा गार्ड से मारपीट, नशे में धुत युवक ने शराब डालकर बेरहमी से गार्ड को पीटा।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित आनंद इमेजर सोसाइटी परिसर में सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई यह घटना देर रात की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के निवासी राम नारायण, जो बजरंग सिक्योरिटी कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं, ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान रात करीब 2 बजे एक युवक नशे की हालत में वहां पहुंचा और अचानक गार्ड पर हमला कर दिया। आरोप है कि युवक ने पहले गार्ड पर शराब डाली और फिर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।

घटना के दौरान आरोपी के साथ मौजूद अन्य युवक मारपीट शुरू होते ही मौके से फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे किसी व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड कर ली गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बजरंग सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर महेश दुबे ने बताया कि घटना का वीडियो उनके पास भी पहुंचा है और उसमें गार्ड के साथ हो रही मारपीट स्पष्ट दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पीड़ित गार्ड भयभीत हो गया और अपने गांव जांजगीर-चांपा लौट गया।

राम नारायण ने फोन पर अपने सुपरवाइजर को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी युवक पूरी तरह नशे में था और उसने बिना किसी कारण के हमला कर दिया। विरोध करने पर उसने शराब डालकर मारपीट की और मौके से फरार हो गया।

फिलहाल इस मामले में अब तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। सुपरवाइजर के अनुसार, गार्ड डर के कारण अभी तक थाने नहीं पहुंचा है, लेकिन उसके वापस आने के बाद शिकायत दर्ज कराई जाएगी। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button