कोरबा

बारूद वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत; बंद रेलवे फाटक को पार करने की हड़बड़ी में हुआ हादसा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत इमलीडुग्गु फाटक पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बारूद से भरे एक वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

मृतक की पहचान ददार निवासी 58 वर्षीय हनुमानदिन प्रजापति के रूप में हुई है। बताया गया कि हनुमानदिन अपने घर पर चल रही नवरात्र पूजा के बाद प्रसाद लेकर सीतामढ़ी स्थित अपने भाई के घर जा रहे थे।

बारूद से भरे वाहन ने बाइक सवार को चपेट में लिया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मानिकपुर फाटक खुला था और हनुमानदिन उसे पार करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान फाटक बंद हो गया। बगल से गुजर रहे बारूद से भरे वाहन ने भी फाटक पार करने की हड़बड़ी में बाइक सवार हनुमानदिन को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर से हनुमानदिन फाटक के नीचे गड्ढे में गिर गए और उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल घायल को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

मानिकपुर चौकी पुलिस ने बताया कि बारूद से भरे वाहन से दुर्घटना की सूचना मिली थी। यह वाहन नागपुर से रायगढ़ जा रहा था और एक निजी कंपनी का था। कंपनी के सुपरवाइजर को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने वाहन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

वाहन में काफी मात्रा में बारूद भरा हुआ था, जिसे खुले और आबादी वाले इलाकों से दूर सुरक्षित स्थान पर रखने की आवश्यकता होती है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button