कोरबा

कोरबा के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर दमदार प्रदर्शन,खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग में लोकिता को रजत, नाफिया ने जीता कांस्य।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के मार्गदर्शन में संचालित खेलो इंडिया अभियान के अंतर्गत आयोजित अस्मिता राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग लीग का समापन चेन्नई (तमिलनाडु) में हुआ। 24 से 29 मार्च तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 17 पदक अपने नाम किए। इसमें 4 स्वर्ण, 2 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा के अनुसार, प्रदेश के 33 खिलाड़ियों ने अलग-अलग वजन वर्गों में हिस्सा लिया। टीम के साथ सचिव आकाश गुरुद्वान एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी प्रभात साहू उपस्थित रहे।

कोरबा जिले की सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। लोकिता चौहान ने मध्य प्रदेश, कर्नाटक और ओडिशा के खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया और रजत पदक हासिल किया। वहीं नाफिया सिद्दीकी ने मध्य प्रदेश और पंजाब के खिलाड़ियों से मुकाबला करते हुए कांस्य पदक जीता।

इसके अलावा कर्रा तेजस्विनी और श्रेया लक्ष्मी साहू ने पांचवां स्थान प्राप्त किया, जबकि हर्षिता ने नौवां स्थान हासिल किया।

यह प्रतियोगिता बालिकाओं एवं महिला खिलाड़ियों के कौशल विकास को ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई थी, जिसमें पॉइंट फाइटिंग, लाइट कॉन्टैक्ट, फुल कॉन्टैक्ट, लो किक और म्यूजिकल फॉर्म्स जैसे विभिन्न इवेंट्स शामिल थे। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को भारत सरकार द्वारा नगद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रदेश अध्यक्ष छगन लाल मूंदड़ा, जिला खेल अधिकारी दीनू पटेल, सहायक खेल प्रभारी आर.के. साहू सहित क्रीड़ा भारती एवं ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों और वरिष्ठ खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button