कोरबा

हॉस्टल में मोबाइल चलाने की बात को लेकर हुआ विवाद, 5 छात्राओं ने पी लिया फिनाइल

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के एक सरकारी हॉस्टल की 5 छात्राओं ने फिनाइल पी लिया। उनके द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम की जानकारी होते ही हॉस्टल में हड़कम्प मच गया और इन सभी को नजदीकी सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। कुछ घंटे के उपचार उपरांत इन्हें छुट्टी दे दी गई और परिजन अपने साथ ले गए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि यह मामला पोड़ी बीईओ कार्यालय के सामने स्थित एकलव्य हॉस्टल (छात्रावास) का है। घटना 25 मार्च 2026 की बताई जा रही है। हॉस्टल में मोबाइल चलाने की बात को लेकर एक ही कक्षा की 5 छात्राओं में आपसी विवाद हुआ था। एक छात्रा को मोबाइल चलाते हुए पकड़ लेने पर उसे फटकारा गया तो उसने दूसरी छात्राओं का हवाला दिया और इस तरह यह छात्राएं आपस में ही लड़ पड़ी। कुछ देर बाद इन्होंने एक-दूसरे से क्षुब्ध हो कर आत्मघाती कदम उठाने की गरज से फिनाईल का सेवन कर लिया।

घटना के होते ही हड़कम्प मच गया और आनन-फानन में छात्राओं को उल्टी कराने की कोशिश की गई। दो छात्राओं की हालत सामान्य हुई तो इन्हें छोड़कर शेष तीन छात्राओं को तत्काल शाम करीब 7 बजे स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया।अस्पताल सूत्र ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि यहां रात भर इन्हें भर्ती रखा गया और दूसरे दिन हालत में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी छात्राओं के परिजनों को दे दी गई थी जो अस्पताल पहुंचे थे और डिस्चार्ज होने के बाद इन्हें अपने साथ ले गए। इस मामले को पूरी तरह से दबाने और छुपाने की कोशिश भी की गई। इस तरह की घटनाएं सामने आने के बाद यह जरूरी हो चला है कि प्रशासन के द्वारा हॉस्टलों में रह रहे विद्यार्थियों से फीडबैक लिया जाए और गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई जाए।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button