कोरबा

उद्योग मंत्री  ने किया 1.90 करोड़ के नए सब स्टेशन का  लोकार्पण, निहारिका- कोसाबाड़ी क्षेत्र के 5 हज़ार से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगी सुविधा

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पुष्पलता उद्यान, सुभाष चौक के समीप नवनिर्मित 1×5 एमवीए, 33/11 केवी उपकेंद्र सीडीईएफ कॉलोनी लोकर्पित

कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा नगर विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पुष्पलता उद्यान, सुभाष चौक के समीप नवनिर्मित 1×5 एमवीए, 33/11 केवी उपकेंद्र सीडीईएफ कॉलोनी लागत 1.90 करोड़ का फीता काटकर लोकर्पित कर क्षेत्र की जनता को समर्पित किया।
कोरबा शहर में निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति हेतु मंत्री श्री देवांगन के लगातार प्रयासों को सफलता मिल रही है। इस अवसर पर श्री देवांगन ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ज़ी द्वारा मुख्यमंत्री विद्युत् अधोसंरचना योजना के तहत लगातार योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की जा रही है।
33/11 केव्ही नवीन सब स्टेशन का लोकार्पण किया। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा यहां 1×5 एमव्हीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया है। इस नए विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के कोसाबाड़ी, निहारिका, घंटाघर, बुधवारी, काशीनगर, सीएसईबी कॉलोनी, आरपी नगर, शिवाजी नगर सहित अन्य क्षेत्र के 5 हज़ार से अधिक बिजली उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। वर्तमान में निहारिका क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अलग-अलग फीडर से बिजली की आपूर्ति होती है। किसी भी एक फीडर में खराबी आने से संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती थी। इस सब स्टेशन के बनने के बाद दूसरी लाइन से सीधे आपूर्ति हो सकेगी।
विद्युत उपकेंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा मंत्री श्री देवांगन ने कहा की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हर एक गारंटी को पूरा किया जा रहा है। गांव, गरीब, किसान, व्यापारी वर्ग सभी का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज शुरू हुए इस नए विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्रवासियों को गर्मी में बढ़ते बिजली के दबाव की समस्या से निजात मिलेगी। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी।
उन्होंने कहा की बिजली आज हमारी मूलभूत जरूरतों में शामिल हो चुकी है और इसके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। कई परिवार आर्थिक कारणों से समय पर बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाते, जिससे सरचार्ज के कारण बकाया राशि बढ़ जाती है और पूरा भुगतान करना कठिन हो जाता है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए विष्णु देव सरकार ने समाधान योजना शुरू की है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलने लगी है। इसके लिए अलग अलग वार्डों में शिविर भी लगाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा , भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद  राकेश वर्मा , चंद्रलोक सिंह , नरेंद्र देवांगन, राकेश नागरमल अग्रवाल, दर्शन रजक सहित अधिक अधिक संख्या में पदाधिकारी गण एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।

राताखार और रूमगड़ा में भी जल्द प्रारंभ होगा नवीन सब स्टेशन का निर्माण
कोरबा शहर में दो और नवीन सब स्टेशन की स्वीकृति मिली है, राताखार और रूमगड़ा में नवीन सब स्टेशन का निर्माण होगा। मंत्री श्री देवांगन ने वितरण कंपनी के अधिकारियों को जल्द से जल्द स्थल चयन कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश। इससे पूर्व में कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दादर खुर्द में मंत्री श्री देवांगन ने नवीन सब स्टेशन का निर्माण का लोकार्पण किया गया था। इस क्षेत्र की 4000 से अधिक उपभोक्ताओं को आज बड़ी राहत मिल रही है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button