कोरबा

गोपालपुर में नवीन औद्योगिक क्षेत्र का भूमिपूजन आज, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के औद्योगिक परिदृश्य को विस्तार देते हुए तहसील दर्री के ग्राम गोपालपुर में 10.900 हेक्टेयर भूमि पर नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जा रही है। छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा आयोजित इस परियोजना के अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को दोपहर 4 बजे संपन्न होगा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत उपस्थित रहेंगी। साथ ही अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड राजीव अग्रवाल (कैबिनेट मंत्री दर्जा), विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक रामपुर फूल सिंह राठिया, विधायक पाली तानाखार तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम, महापौर नगर निगम कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन कुमार सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की भी विशेष उपस्थिति रहेगी। यह नया औद्योगिक क्षेत्र जिले में निवेश को प्रोत्साहित करने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button