कोरबा (ट्रैक सिटी) रजगामार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बुंदेली से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है
बताया जा रहा है कि वहां निवास करने वाले युवक सालिक राम यादव ने किसी बात को लेकर अपनी पत्नी चेच बाई का सर धड़ से अलग कर दिया है जिसे लेकर वह युवक गांव में ही घूम रहा है ।

बताया जा रहा है कि कटा सर लेकर गांव के ही कौशल साहू के पोल्ट्री फार्म के पास रुका हुआ है दिनदहाड़े इस प्रकार की घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है ।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक के हाथ में अभी भी एक चाकू नुमा हथियार है और दूसरे हाथ में वह अपनी पत्नी का सिर पकड़े हुए हैं।फिलहाल पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की पुष्टि व आगे की कार्रवाई जारी है।

