कोरबा

संभागीय स्पर्धा में केंद्रीय विद्यालय-2 एनटीपीसी के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा के लिए चुने गए अन्वेषा और रुद्राक्ष

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 एनटीपीसी कोरबा के होनहार छात्र रुद्राक्ष पांडेय ने केंद्रीय विद्यालय संगठन रायपुर संभाग अंतर्गत आयोजित 55वीं संभाग स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। अंडर-14 आयु वर्ग की बैडमिंटन स्पर्धा में रुद्राक्ष पांडेय ने तृतीय विजेता का खिताब हासिल करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी तरह कक्षा आठवीं अ की ही होनहार छात्रा अन्वेषा निर्मलकर ने बालिका वर्ग में रजत पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। दोनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए भी कर लिया गया है, जो संभवतः सितंबर माह में केरल में आयोजित होगी। यह दो दिवसीय संभागस्तरीय स्पर्धा 21 व 22 अप्रैल को महासमुंद में आयोजित हुई थी, जिसमें केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 एनटीपीसी कोरबा के प्राचार्य एसके साहू के प्रोत्साहन एवं खेल शिक्षक अस्मित कुमार के मार्गदर्शन में उन्होंने यह सफलता पाई। कक्षा 7वीं के छात्र रुद्राक्ष, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक एनटीपीसी जमनीपाली की प्रभारी शाखा प्रबंधक श्रीमती नेहा पांडेय के सुपुत्र हैं। इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए माता-पिता ने उसे उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतिस्पर्धा में सफलता प्राप्त करने आशीर्वाद दिया है। बैडमिंटन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कोरबा जिला बैडमिंटन संघ एवं एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इसी तरह कक्षा आठवीं अ के छात्र अलोक कुमार ने भी 200 मीटर दौड़ में उपविजेता का खिताब हासिल कर रजत पदक प्राप्त किया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button