कोरबा

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

सूने मकान में चोरी करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने-चांदी के आभूषण एवं मोटरसाइकिल बरामद।

*थाना बालकोनगर पुलिस ने चोरी के मामले में 03 आरोपियों से 2.80 लाख रुपए के समान किये बरामद।*

*सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी।*

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस द्वारा चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण एवं मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी कमरे आलम द्वारा दिनांक 05.04.2026 को थाना बालकोनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके चाचा शादी कार्यक्रम में शामिल होने बिहार गए हुए थे। इस दौरान अज्ञात चोर द्वारा सूने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम चोरी कर ली गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बालकोनगर में अपराध क्रमांक 200/2024 धारा 331(4), 305, 317(2), 3,5 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा चोरी गए माल मशरूका एवं आरोपियों की शीघ्र पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया। निर्देश के पालन में थाना प्रभारी बालकोनगर निरीक्षक युवराज तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई।

*जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—*

01. अमित देवांगन उर्फ मिथलेश देवांगन, पिता लक्ष्मी प्रसाद देवांगन, उम्र 26 वर्ष, निवासी परसाभाठा दुर्गा पंडाल के पास, बालको, थाना बालकोनगर जिला कोरबा।

02. राकेश कुमार बघेल उर्फ राका, पिता स्व. सुखदेवानंद बघेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी क्वार्टर नंबर 796 ए-टाइप सेक्टर-5 बालको, थाना बालकोनगर जिला कोरबा।

03. राकेश कुमार सोनी, पिता फनीत राम सोनी, उम्र 37 वर्ष, निवासी परसाभाठा शिव मंदिर के पास, बालको, थाना बालकोनगर जिला कोरबा।

आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई। आरोपियों से कुल 280000 का मसरूका बरामद किया गया। साथ ही चोरी के आभूषण खरीदने वाले आरोपी राकेश कुमार सोनी के कब्जे से भी सोना-चांदी बरामद किया गया। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बालकोनगर निरीक्षक युवराज तिवारी, सउनि अजय सिंह, सउनि माखन लाल पात्रे, आरक्षक 531 अनिल साहू, आरक्षक 468 गजेन्द्र राजवाड़े एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button