कोरबा

ट्रेलर वाहनों द्वारा सड़क पर वाहन खड़ा कर मार्ग अवरुद्ध करने वालों पर पाली पुलिस की कार्यवाही।

मेन रोड हाईवे पर अव्यवस्थित घातक रूप से खड़े 07 ट्रेलरों पर की गई कार्यवाही।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

*सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाया गया अभियान*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम एवं बेसिक पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से थाना पाली पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि सरायपाली बुडबुड खदान क्षेत्र में कोयला लोडिंग हेतु आने वाले ट्रेलर वाहन एनएच-130 एवं मेन रोड हाईवे पर अव्यवस्थित रूप से खड़े होकर मार्ग अवरुद्ध कर रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए दिनांक 10.05.2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक नागेश तिवारी के नेतृत्व में थाना स्टाफ द्वारा मेन रोड हाईवे पर सघन कार्यवाही की गई। इस दौरान सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े 07 ट्रेलर वाहनों के चालकों के विरुद्ध धारा 285 बीएनएस के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

पुलिस द्वारा वाहन मालिकों एवं चालकों को सख्त समझाइश दी गई कि वे हाईवे एवं सार्वजनिक मार्गों पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें तथा निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें। साथ ही सरायपाली बुडबुड खदान प्रबंधन एवं संबंधित मैनेजर को भी पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पाली पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों एवं यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

*🚨“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस लगातार प्रभावी कार्यवाही कर रही है।*

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button