कोरबा

पाली शिव मंदिर में श्रद्धा और धरोहर का समागम, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का भव्य आयोजन।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 08 से 11 जनवरी सोमनाथ मंदिर पर 1026 में हुए पहले अभिलिखित आक्र्रमण के हजार वर्ष पर स्मरणोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में पाली नगर में स्थित पुरातात्विक महत्व के अति प्राचीन शिव मंदिर परिसर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। पूरे दिन वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना रहा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

सुबह कार्यक्रम की शुरुआत रुद्राभिषेक से हुई। नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष अजय जायसवाल अपनी धर्मपत्नी के साथ, पार्षदगण तथा नगर के गणमान्य नागरिकों ने शिवलिंग का विधि-विधान से अभिषेक कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

रुद्राभिषेक के पश्चात मंदिर परिसर में लगाए गए एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सोमनाथ मंदिर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने बड़े उत्साह से देखा। प्रसारण के बाद आयोजित परिचर्चा में नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल एवं संजय जायसवाल ने अपने उद्बोधन के माध्यम से सोमनाथ की ऐतिहासिक महत्ता, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता पर प्रकाश डाला।

सायंकालीन सत्र में स्थानीय भजन मंडली द्वारा शिव भजनों की प्रस्तुतियों ने पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय कर दिया। श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लेते हुए आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।

संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन विशाल मोटवानी द्वारा किया गया। अंत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत पाली ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी उपस्थित जनों, जनप्रतिनिधियों, भजन मंडली और आयोजन टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

पाली शिव मंदिर में संपन्न यह आयोजन नगर की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को पुनः उजागर करने वाला साबित हुआ तथा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के प्रति आमजन की आस्था को और अधिक प्रगाढ़ करने वाला रहा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button