कोरबा

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगारोन्मुख अवसर।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के युवाओं के लिए प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एक सुनहरा अवसर लेकर आई है। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों एवं संस्थानों में इंटर्नशिप के माध्यम से कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें वास्तविक कार्य अनुभव प्राप्त होगा और भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

योजना के तहत चयनित युवाओं को प्रतिमाह लगभग 9000 रूपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। साथ ही 6 से 9 माह तक का कार्य अनुभव प्राप्त होगा, जिससे युवाओं के कौशल, आत्मविश्वास और व्यावसायिक क्षमता का विकास होगा।

युवाओं को इस योजना से जोड़ने हेतु माय भारत प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा रहा है। जिले के इच्छुक युवा पहले माय भारत पोर्टल में पंजीयन कर सकते हैं, जिसके माध्यम से उन्हें सीधे प्रधानमंत्री इंटर्नशिप पोर्टल से जोड़ा जाएगा। इससे आवेदन प्रक्रिया सरल और सुगम होगी तथा अधिक से अधिक युवाओं को योजना का लाभ मिल सकेगा।

जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के सभी युवाओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की कार्यप्रणाली से जोड़ना तथा उन्हें रोजगार के लिए तैयार करना है। उन्होंने युवाओं को समय पर पंजीयन कर इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाने की अपील की।

अधिक जानकारी और पंजीयन के लिए युवा माय भारत पोर्टल पर उपलब्ध विवरण का उपयोग कर सकते हैं। योजना का लिंक https://mybharat.gov.in  उक्त कार्यक्रम में ओंकार यादव, अपर कलेक्टर कटघोरा, नितिन कुमार शर्मा, उप निदेशक माय भारत तथा जिले के सभी महाविद्यालयों एवं आईटीआई के प्राचार्य उपस्थित थे।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button