कोरबा (ट्रैक सिटी)/ लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के चार्टर सदस्य लायन सुधीर सक्सेना के एमपी नगर स्थित निवास में रखी गई। जिसमें वर्ष 2026 -27 हेतु नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद हेतु लायन डॉ.नागेंद्र नारायणशर्मा, सचिव पद हेतु लायन प्रत्युष सक्सेना एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु लायन सक्सेना को मनोनीत किया गया । वहीँ क्लब डायरेक्टर पद के लिये लायन शिव जायसवाल, प्रथम उपाध्यक्ष पद हेतु लायन गजेंद्र राठौड़, द्वितीय उपाध्यक्ष हेतु लायन डॉ.संजना सक्सेना को, एलसीआईएफ कोऑर्डिनेटर पद हेतु लायन राजकुमार मोदी एवं क्लब मेंबरशिप चेयरपर्सन पद हेतु लायन पुष्पा जायसवाल को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के 2025-26 के अध्यक्ष लायन शिव जायसवाल, चार्टर सदस्य लायन सुधीर सक्सेना, बीओडी मेंबर लायन प्रत्युष सक्सेना, लायन डॉ.संजना सक्सेना, कार्यकारिणी सदस्य लायन राजकुमार मोदी, लायन पुष्पा जायसवाल, लायन कमल धारिया, लायन अश्वनी बुनकर एवं लायन नेत्र नंदन साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक के समापन के पूर्व लायन डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने अध्यक्ष पद का दायित्व देने पर सबका आभार व्यक्त करते हुए अपने पद का पूरी ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए सभी के सहयोग से क्लब की सेवा गतिविधियों को और अधिक बेहतर ढंग से क्रियान्वित कर लायंस के पूरे डिस्ट्रिक्ट में लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के नाम को और अधिक अच्छे मुकाम पर पहुंचाने की बात कहा।
Leave a Reply
