कोरबा

केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा में हुए सम्मिलित

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी) रेलवे स्टेशन कोरबा के समीप आदिशक्ति महिला समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम व आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन सम्मिलित हुए। उन्होंने व्यास पीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा कथावाचक कृष्ण कुमार द्विवेदी से आशीर्वाद लेकर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07


मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा भारतीय संस्कृति, धर्म एवं आध्यात्मिक चेतना का पावन माध्यम है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों का संचार करती है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सद्भावना एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
उन्होंने आदिशक्ति महिला समिति द्वारा निरंतर किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए समिति को 25 हजार रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि समिति का समाजहित में किया जा रहा कार्य अत्यंत प्रेरणादायक एवं सराहनीय है।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, पार्षद श्रीमती राधा महंत, पार्षद नरेंद्र देवांगन, आत्माराम गंधर्व सहित समिति की सदस्याएं चमेली गभेल, पुणेश देवी राठौर, रुखमीन बाई महंत, किरण देवी, रानू बाई महंत, जानवी बाई एवं फूलती बाई महंत तथा बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button